x

हरमनप्रीत कौर के साथ सिडनी थंडर ने बढ़ाया करार

Shortpedia

Content Team

WBBL की सिडनी थंडर ने भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के साथ अपना करार बढ़ा दिया है. इसके बाद भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान डब्ल्यूबीबीएल के अगले 2 सीजन में सिडनी थंडर के लिए ही खेलेंगी. हरमनप्रीत पहली भारतीय महिला खिलाडी है जो महिला बिग बैश लीग में खेलती है. पिछले साल उन्होंने 296 रन बनने के साथ साथ छह विकेट भी चटकाए थे, जिसके लिए उन्हें दुनिया की सबसे घातक महिला बल्लेबाज को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान मिला था.